Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

औरैया में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला सिपाही का शव फंदे से लटका मिला

यूपी के औरैया जिले के बिधूना कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। सिपाही शीलू गिरी शादी के कुछ समय बाद ही शव सुबह फांसी के फंदे से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुचे। शव को कब्जे में लिया गया है। इस घटना की जांच पड़ताल शुरू हो गई।

हम आपको बता दें कि जनपद औरैया की कोतवाली बिधूना में आज सुबह एक महिला सिपाही का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक महिला सिपाही बागपत निवासी शालू गिरी है, जो जनपद औरैया के बिधूना कोतवाली में कार्यरत थी।

मृतका बिधूना कस्बे के मोहल्ला किशोरगंज में एक मकान में किराए पर रहती थी। आत्महत्या करने का कारण अभी भी सामने नही आया है।

बता दे कि महिला सिपाही शालू ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुचे कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने दरवाजा खोलकर देखा तो महिला कांस्टेबल शालू गिरी फांसी के फंदे पर झूल रही थी।

कोतवाल द्वारा इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर एस पी सुनीति व सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह भी पहुंच गए और जांच-पड़ताल में जुट गए।