Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मंत्री यशवंत सिन्हा का बड़ा बयान, देश की इस वक्त इमरजेंसी से बदतर हालात

लखनऊ: पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को अचानक सपा मुख्यालय पहुंच गए। जय प्रकाश नारायण की जयंती पर सपा में आयोजित समारोह में यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा ने न केवल पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तारीफ की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना भी साधा। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश में इस वक्त इमरजेंसी से बदतर हालात हैं।

उन्होंने कहा कि इमरजेंसी की तरह इस वक्त भी पूरा विपक्ष साथ आ जाए ताकि बीजेपी का सफाया हो सके।

‘टू मैन आर्मी, वन मैन शो’

यशवंत सिन्हा ने कहा कि यह पहली ऐसी सरकार है, जिसमें गृहमंत्री को यह नहीं पता होता कि जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती से समर्थन वापस लिया जा रहा है, वित्त मंत्री को यह नहीं पता होता कि देश में नोटबंदी लागू होने वाली है और रक्षा मंत्री को राफेल डील के बारे में भी नहीं पता होता। सारे फैसले केवल एक व्यक्ति ही ले रहा है।

यह पहली सरकार है, जिसमें प्रधानमंत्री तो विदेश दौरे पर जाते रहते हैं, पर विदेश मंत्री से इस बारे में पूछते तक नहीं। विदेश मंत्री तो अब केवल ट्विटर और वीजा मंत्री बनकर रह गई हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कभी किसी भी नेता ने इस तरह से अपनी गरीबी को देश में इस वक्त आपातकाल से भी ज्यादा खराब हालात एडवरटाइज नहीं किया। कुछ लोगों का तो दावा है कि प्रधानमंत्री जी जिस स्टेशन पर जिस वक्त चाय बेचने की बात करते हैं, वह उस वक्त बना ही नहीं था। वहीं बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इस देश में तो अब केवल टू मैन आर्मी है और वन मैन शो चल रहा है।

‘ईवीएम पर निगाह रखिए’

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अखिलेश यादव ने अभी बताया है कि यूपी में बीजेपी की लोकसभा में 73 सीटें आईं और विधानसभा में 300 से ज्यादा सीटें आईं पर मैं कहूंगा कि इतनी सीटें मिलने के पीछे ईवीएम का भी हाथ है। यहां पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, पूर्व लोकायुक्त जस्टिस एससी वर्मा जैसे लोग मौजूद हैं, पर आप सब लोग ईवीएम पर भी निगाह रखना, कहीं कोई गड़बड़ी न होने पाए।

इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यक्रम यशवंत और शत्रुघ्न सिन्हा के आने के बाद से दिशा बदल गई है। यह मेसेज दूर तक जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सपा के पूर्व सचिव दीपक रंजन ने किया था।