Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत में टेस्ट क्रिकेट की पिच उबाऊ होती है : माइकल वॉन

 

 

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने शुक्रवार को टेस्ट प्रारूप के लिए भारतीय क्रिकेट पिचों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत में टेस्ट क्रिकेट मैच की पिच उबाऊ होती है। उन्होंने कहा कि भारतीय पिच टेस्ट मैच के पहले तीन से चार दिन तक केवल बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है।

उन्होंने ट्वीट किया, “भारत में टेस्ट मैच की क्रिकेट पिच उबाऊ है, पहले तीन से चार दिन पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती हैं। गेंदबाजों के लिए कुछ करने की जरूरत है। यह मेरा दिन का विचार है।”

पुणे में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 416 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान कोहली 157 रन बनाकर नाबाद हैं। कोहली ने शुक्रवार को अपना 26 वां टेस्ट शतक लगाया और इसी के साथ वह कप्तान के रूप में 40 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

इसके अलावा वह टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे कम पारियों में 26 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 136 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था वहीं सुनील गावसकर ने 144 पारियों में 26 टेस्ट शतक लगाया है।