Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त कहा : राहुल गांधी

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के द्वारा संसद में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर राजनीतिक बवाल मच गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साध्वी पर हमला करते हुए ट्वीट किया। राहुल गांधी ने लिखा, ‘आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त बताया’, भारत की संसद के इतिहास में ये एक दुखद दिन है। गुरुवार को जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो कांग्रेस की ओर से इस विषय पर काफी हंगामा किया गया।

बुधवार को लोकसभा में संसद की कार्यवाही के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था, हालांकि इसपर मचे बवाल के बाद इस बयान को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया था। हालांकि, तब तक इस पर राजनीतिक तूफान मच चुका था।

भाजपा ने लिया बड़ा एक्शन

साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को लेकर जो बयान दिया था, उसपर विपक्ष भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गया है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान की निंदा की है। इसके साथ ही प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की कमेटी से भी हटा दिया गया है। इतना ही नहीं इस सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी की जितनी भी बैठक होगी उसमें साध्वी प्रज्ञा हिस्सा नहीं ले पाएंगी।