Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

किशोरी को दस लोगों ने बनाया हवस का शिकार, अस्पताल में भर्ती

 

दुमका (झारखंड़)। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ दस लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों में पीड़ित किशोरी के दो दोस्त भी हैं। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित नाबालिग के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसपी वाईएस रमेश ने इसकी पुष्टि की।

एसपी के मुताबिक, पीड़िता 24 मार्च को अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूटी से घर के लिए निकली। उसने फोन पर इसकी जानकारी अपने नाना को दी। सहेलियों ने किशोरी को रास्ते में एक मोड़ पर उतार दिया और वे दोनों पाकुड़ चली गईं। घरवालों के आने में देर होने और शाम होने के चलते किशोरी ने अपने दोस्त विक्की उर्फ प्रसन्नजीत हांसदा को फोन कर बुलाया। विक्की अपने एक अन्य दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से किशोरी के पास आया। इसके बाद तीनों सवार होकर चल दिए।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि रास्ते में एक सुनसान जगह पर प्रसन्नजीत ने मोटरसाइकिल रोकी। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा नकाबपोश आठ युवकों ने भी बारी-बारी से दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह किसी तरह वह मुख्य सड़क पर आई तो गांववालों ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। घटना चौबीस मार्च की है। घरवालों ने पुलिस को 25 मार्च देर शाम को इसकी जानकारी दी। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।