Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दसवीं कक्षा में दाखिला के नाम पर किशोरी से दुष्कर्म

न्यायालय ने दी अजीबोगरीब सजा, आरोपित खुश

नई दिल्ली। साकेत इलाके में दसवीं कक्षा में दाखिला कराने की बात कर 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के बाद पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपित ने चुपचाप उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की तबीयत खराब रहने लगी। मां ने उससे पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने, जान से मारने की धमकी देने व पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दिवाली से पहले Jio यूजर्स को झटका! अब फ्री में नहीं कर पाएंगे कॉल, चुकाने होंगे इतने पैसे?

पुलिस के अनुसार पीड़िता अपनी मां व भाई के साथ संगम विहार में रहती है। पीड़िता नौंवी कक्षा की छात्रा है। किसी वजह से उसकी पढ़ाई छुट गई थी और उसका साल खराब हो गया था। पीड़िता की मां ने अपने एक जानकार ऋषिपाल से कहकर पीड़िता का दोबारा नौंवी कक्षा में दाखिला करवा दिया लेकिन पीड़िता दसवीं कक्षा में दाखिला चाहती थी।

इसके लिए उसने ऋषिपाल से बात की तो उसने प्राइवेट दसवीं कराने के लिए कहा। एडमिशन का झांसा देकर आरोपित पीड़िता को साकेत इलाके में बुलाने लगा। आरोप है कि एक दिन आरोपित ने जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर आरोपित ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इधर पीड़िता गर्भवती हुई तो उसने बात ऋषिपाल को बताई। ऋषिपाल उसे एक महिला डॉक्टर के पास ले गया। बाद में ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 में एक क्लीनिक ले जाकर उसका गर्भपात करवा दिया गया।

इधर इसके बाद भी पीड़िता की तबीयब खराब रहने लगी। एक दिन मां ने उससे पूछताछ की तो पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताई। बेटी के साथ हुई वारदात का पता चलते ही मां की तबीयत खराब हो गई। उसके बाद भी परिवार ने पुलिस को सूचना नही दी। पीड़िता की मां ने अपनी एक सहेली से घटना का जिक्र किया तो उसने पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा। चार अक्टूबर को मामले की शिकायत पुलिस से की गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपी ऋषिपाल की तलाश कर रही है।