Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

खंडहर में किशोरी के साथ दुष्कर्म

पलवल (हरियाणा)। पलवल के एक गांव में रात को शौच के लिए घर से बाहर गई नाबालिग लड़की से युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर अरोपित फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एएसआई मुन्नी ने बताया कि किशोरी 22 दिसम्बर की रात नौ बजे घर से खेतों में शौच के लिए जा रही थी। उसी दौरान आरोपित रवि ने रास्ते में किशोरी को पकड़ लिया और पास ही खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी ने जब विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घर आकर किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपित रवि को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।