Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

घर से अगवा कर किशोरी से किया दुष्कर्म

 

गाजीपुर। गहमर थानांतर्गत एक गांव में होली के दिन घर से किशोरी का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर बलात्‍कार करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के परिजनों को जब थाने से न्‍याय नहीं मिला तब उन्‍होंने पुलिस अधीक्षक के दरबार में गुहार लगायी। गहमर थाना अध्यक्ष द्वारा बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

पीड़ित के अनुसार, होली के दिन किशोरी अपने घर में सो रही थी कि रात में एक मनबढ़ युवक उसके घर में आया और दबंगई करते हुए उसे अपने घर पर ले जाकर दुष्‍कर्म किया। सुबह हुई तो दबंग के पिता ने उसे शादी का आश्‍वासन देकर किशोरी को घर भेज दिया। बाद में मुंह न खोलने की धमकी देकर चुपचाप रहने के लिए दबाव बनाने लगे तब‍ हम थाने गये। थाने में पुलिस ने कहा कि शाम को आइये होली हो रही है। शाम को पहुंचने पर दबंग के तरफ से कई समर्थक आ गये और मामले को रफा-दफा कराने लगे। हमें न्याय नहीं मिला तो हम अपने परिवार के साथ एसपी के आवास पहुंची।

पीड़िता ने गुरुवार को अपनी आपबीती की तहरीर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह को दिया। पुलिस अधीक्षक ने तत्‍काल मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करने के लिए गहमर थाने को कहा। पीड़िता को महिला पुलिस के साथ गहमर थाना भेज दिया।

थानाध्यक्ष गहमर ने बताया कि मामला प्रेम—प्रसंग का प्रतीत हो रहा है, जिसकी जांच जारी है। फिलहाल बलात्कार सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक रोहित सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।