Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कार सवार चार युवकों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

 

लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कार सवार युवकों ने किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर दुष्कर्म किया। पुलिस को इस घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली।

पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। किशोरी के पिता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपितों तक पहुंचने के लिए सभी के पिता को हिरासत में लिया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ज्वाइंट कमिश्नर नीलाब्जा चौधरी सूचना पाकर पहुंचे मौके पर पहुंचीं। उनके साथ ही एडिशनल डीसीपी राजेश श्रीवास्तव, एसीपी अलीगंज मौके पर मौजूद रहे।