Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हालत बिगड़ने से जेल में विचाराधीन बंदी की मौत

Lakhimpur/Dev Srivastava: जिला जेल में सोमवार को एक बंदी की अचानक हालत बिगड़ गई। उसे जेल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बावजूद उसकी हालत ठीक न हुई। हालत और अधिक बिगड़ने पर बंदी को जिला अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने सघन परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। 
  IMG-20170220-WA0001जानकारी के अनुसार, नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भूलनपुर निवासी संजय सिंह (40) पुत्र चंद्र सिंह, उनकी पत्नी रामे उर्फ मधु सिंह व बेटे पर दहेज की खातिर बहू को मार डालने का आरोप था। इस मामले में मधु सिंह 16 जुलाई 2015 को जेल में बंद हुई थीं। वहीं एक अक्टूबर 2016 को पुलिस ने संजय सिंह (40) को जेल भेजा था। बेटा भी इसी मामले में उन्हीं के साथ जेल में था। तीनों पर ही मुकदमा विचाराधीन न्यायालय था। सोमवार को संजय सिंह की तबियत अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उन्हें तुरंत ही जेल स्थित अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। वहां काफी देर चले उपचार के बाद भी संजय सिंह की तबियत में सुधार नहीं आया और हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आखिर में जब अस्पताल प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए तब उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। जब तक अस्पताल पहुंचा पाते संजय सिंह ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में सघन परीक्षण के बाद संजय को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के वास्ते जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.