Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

“स्कूल चलो अभियान रैली” के जरिये फैलाई जागरूकता

बलरामपुर|
  • जिले के प्राथमिक विद्यालय जोरावरपुर में बच्चों व शिक्षकों को योगाभ्यास कराने के साथ-साथ पौधारोपण,स्वच्छता अभियान चलाने के अतिरिक्त शिक्षिकाओं एवं स्कूल के बच्चों की सहायता से “स्कूल चलो अभियान जन जागरूकता रैली” निकालकर ग्रामीणवासियों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं जैसे-निःशुल्क मिड डे मील,निःशुल्क फीस,जूता-मोजा,ड्रेस,बैग,किताब,योगाभ्यास एवं खेल-कूद जैसे कई विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी गयी | ये कार्यक्रम योग शिक्षक शिवराम गुप्ता ने आयोजित किया|

 

  • इस मौके पर सत्र 2018 में अधिक से अधिक संख्या में बच्चों की दाखिले कराने के लिए विद्यालय में आमंत्रित भी किया गया।इस मौके पर विभा पाण्डेय(इ०प्र०अ०),माला वर्मा (शि०मि०),राशिदा परवीन(शि०मि०),कमलीदेवी(प्रेरक) मौजूद  रहे|