Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सहारनपुर के लिए रवाना हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, रोकने को प्रशासन मुस्तैद

rahul-gandhi-car_59290023a76bbजातीय हिंसा से झुलस रहे शब्बीरपुर के लोगों का हाल जानने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि, प्रशासन ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को खारिज करते हुए उन्हें यहां कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद राहुल गांधी सहारनपुर में के लिए निकल लिए हैं।
शब्बीरपुर में हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की मनाही के चलते राहुल सड़क के रास्ते वहां पहुंच रहे हैं। बता दें कि कांग्रेसियों ने बाकायदा उनका कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उधर, जिला प्रशासन राहुल गांधी को सहारनपुर की सीमा से बाहर रोकने के लिए मजबूत योजना बनाने में जुट गया है।

दरअसल, महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर निकाली जा रही शोभायात्रा को लेकर पांच मई को शब्बीरपुर जातीय संघर्ष हो गया था। इसके बाद शुरू हुई सियासत में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, रालोद के महासचिव जयंत चौधरी सहित कई लोग पहुंचे। 23 मई को बसपा सुप्रीमो मायावती गांव पहुंची थी। उनकी सभा से लौटते लोगों पर हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था और इसमें एक युवक की मौत हो गई। 

इसके बाद शासन ने शब्बीरपुर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के जाने पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने अचानक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति मांगी तो प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया। हालांकि प्रशासन ने सहारनपुर दौरे की अनुमति को खारिज कर दिया है। बावजूद इसके कांग्रेसियों का दावा है कि हर हाल में राहुल गांधी सहारनपुर आएंगे।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.