Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सपने में अगर दिखाई दें ऐसी 5 चीजें तो होता है धन का लाभ

सपने हर किसी को आते हैं और सपने कई तरह के होते हैं उनमें से कुछ सपने अच्छे समय की ओर इशारा करते है, जबकि कुछ सपने भविष्य में होने वाले परेशानियों की ओर संकेत देते हैं। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार कई सपने ऐसे होते है जो हमें भविष्य में धन लाभ के संकेत देते हैं। आइए जानते हैं इस तरह के सपनों के बारें में।

जो व्यक्ति सपने में किसी कुम्हार को मिट्टी के बर्तन बनाते हुए दिखाई देता है उसे भविष्य में धन लाभ होने के संकेत होता है।
 जिस किसी को भी बगीचे में पके हुए फल या फिर खेत में पके गेंहू की पौधे दिखाई देते हैं उन्हें धन लाभ होता है।
अगर आप अपने सपने में किसी को चेक लिखकर देता है, तो उसे विरासत में धन-संपत्ति मिलने के योग बनते हैं।
सपने में अगर किसी को गड़ा हुआ सोना चांदी, हीरे-जवाहरात या सोने के बर्तन दिखाई दे तो उसके यहां हमेशा के लिए माता लक्ष्मी निवास करती हैं।
 
जब कोई सपने में खुद को माचिस जलाते हुए देखता है तो उसे अचानक धन लाभ होने के योग बनते हैं।