Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

व्हाइट हाउस का बड़ा बयान: भारत के साथ अच्छे संबंध का मतलब पाकिस्तान से खराब संबंध नहीं

1372259492583fd6faeb72dभारत और पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए अमेरिका ने कहा कि इसमें एक देश के साथ अच्छे संबंध का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश से खराब संबंध रहें। 
 
व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप प्रशासन की दोनों देशों के साथ संबंधों की प्रकृति और प्राथमिकता अलग-अलग है। दरअसल भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में चल रही तनातनी से हर कोई वाकिफ है। ऐसे में अमेरिका की भारत और पाकिस्तान दोनों से नजदीकियां हैरान करती हैं।

ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ प्रशासक ने बताया कि हमारी रणनीति एकदम स्पष्ट है और हम सभी देशों के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के साथ अमेरिका की प्राथमिकताएं और प्रकृति एकदम स्पष्ट है। 

विश्व समुदाय में भारत की भूमिका और बढ़ते प्रभाव को देखते हुए हम उसके साथ कूटनीतिक साझेदारी पर आगे बढ़ रहे हैं। हम भारत के इस बढ़ते प्रभाव को और प्रोत्साहित करते हुए भारत के साथ आपसी हितों में सहयोग की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

वहीं पाकिस्तान के साथ संबंधों पर अपना रुख स्पष्ट हुए उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ एक उपयोगी साझेदारी की तलाश कर रहे हैं। दोनों देशों के साथ रिश्तों की प्रकृति अलग है। ऐसे में अमेरिका को दोनों के साथ आगे बढ़ना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.