Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रोकना हो बुढ़ापा या रखनी हो बीमारी दूर, पूरे 1 हफ्ते खाएं मूंगफली

सर्दियों में मूंगफली खाने का बेहद फायदेमंद होता है। मूंगफली में वो सारे तत्व पाए जाते हैं जोकि बादाम में होते हैं। जी हां, मूंगफली बेहद गुणकारी होती है। मूंगफली में ना सिर्फ बादाम का बल्कि अंडे के भी सारे तत्व पाए जाते हैं। तो चलिए जानते है मूंगफली खाने के अनेको फायदें-

मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम और जिंक पाया जाता है जिसको खाने से ताकत मिलती है। यदि आप किसी वजह से दूध नहीं पीते और अंडा नहीं खाते तो मूंगफली का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। साख ही इसमें विटामिन ई और विटामिन बी 6 भी पाया जाता है।

  • गर्भवती के लिए फायदेमंद-

गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है। साथ ही गर्भवती महिला को भी इससे ताकत मिलती है।

  • कब्ज से दिलाए राहत-

यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो एक हफ्ते तक रोज 100 ग्राम मूंगफली खाना चाहिए। दरअसल मूंगफली में मौजूद तत्व आपकी पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत दिलाएंगे।

  • शरीर को ताकत दें-

मूंगफली खाने से आपके शरीर को ताकत मिलती है। साथ आपके पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाती है।

  • मजबूत हड्डियां

प्रतिदिन मूंगफली में मौजूद कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

  • दिल की बीमारी होगी दूर-

मूंगफली खाने वाले इंसान को दिल से जुड़े रोग होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।  मूंगफली खाने वालों को कभी खून की कमी नहीं होती।

  • त्वचा बनाए कोमल-

मूंगफली में मौजूद ओमेगा 6 आपकी त्वचा को कोमल बनाने का काम करता है। यदि आप चाहे तो मूंगफली का पेस्ट बनाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकती है। ऐसा करने से आपकी त्वचा कभी रूखी नहीं पड़ेगी।

  • एंटी एजिंग-

मूंगफली में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकता हैं साथ ही मूंगफली का सेवन करने वाले लोगों की उम्र वास्तविक उम्र से कम दिखाई देती है।