Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राशिफल

 मेष : भौतिक सुखों का विस्तार होगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।pic

वृष : मानसिक शांति रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मिथुन : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

कर्क : अचानक धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

सिंह : मन अशांत रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब में धार्मिक कार्य होंगे।

कन्या : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भवन सुख का विस्तार होगा। माता-पिता का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है।

तुला : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। बातचीत में संतुलित रहें। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में व्यवधान तथा खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।

मकर : किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का प्रारंभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

कुंभ : आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.