Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रामगोपाल ने शिवपाल पर साधा निशाना, कहा-पार्टी तो बना ली अब चला के भी दिखाएं

gopal_and_shivpal_put_put_steel_steel_sport-1477218715इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) में चल रहा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। शिवपाल यादव के नई पार्टी के घोषणा के बाद तो अब सुलह की उम्मीद भी ख़त्म हो गयी है। दोनों दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहें हैं। अब सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधा है।

रामगोपाल यादव ने कहा-हम नेता जी का सम्मान करते हैं

नई पार्टी समाजवाद सेक्युलर फ्रंट के गठन को लेकर राम गोपाल ने कहा कि पार्टी बनाना आसान है लेकिन उसे चलाना आसान नहीं है। पत्रकारों से बात करते हुए राम गोपाल यादव ने कहा कि सपा को कोई नहीं तोड़ सकता क्योंकि 98 कार्यकर्ता अखिलेश के साथ है। कोई भी अखिलेश को छोड़कर नहीं पार्टी में शामिल नहीं होगा।

उन्होंने मुलायम सिंह यादव की चर्चा करते हुए कहा कि नेता जी हमारे बुजुर्ग है, पार्टी के कार्यकर्ता और परिवार के सभी सदस्य उनका बेहद सम्मान करते है। इस दौरान उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कि जब से योगी सरकार सूबे में आई है, अपराधों मे व्यापक इजाफा हुआ है।

उन्होंने कहा कि योगी को सत्ता के संचालन का कोई अनुभव नहीं है। महीने के योगी सरकार के शासनकाल में 30 से 300 फीसदी तक अपराध में बढोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि देश में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चारितार्थ हो रही है। मुख्यमंत्री आंखे बंद किए रहेंगे तो व्यवस्था सुधार नही पाएंगे। आज प्रदेश की जनता मुस्किल दौर से गुजर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.