Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्यमंत्री योगी अादित्यनाथ आज इलाहाबाद में करेंगे गंगा हरितिमा अभियान का शुभारंभ

गंगा किनारे के ग्रामों में हरियाली और वानस्पतिक वातावरण सुधारने की मंशा से शुरू किए जा रहे गंगा हरितिमा अभियान का आगाज शनिवार को प्रयाग में गंगा तट से होगा। वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह अभियान शहर में परेड ग्राउंड से लेकर संगम क्षेत्र तक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री यहां कुंभ से संबंधित कई परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही कुंभ मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। लगभग छह घंटे के प्रवास में मुख्यमंत्री सबसे पहले परेड ग्राउंड से पर्यावरण संरक्षण का मंत्र देंगे। परेड ग्राउंड में 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम में गंगा नदी क्षेत्र में वानस्पतिक आच्छादन बढ़ाए जाने का संकल्प दिलाया जाएगा।

इसमें मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसानों एवं गंगा सेवकों को सम्मानित भी करेंगे। गंगा हरितिमा अभियान में गंगा किनारे के 27 जिले शामिल हैं, जिसमें कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली, बदायूं, बनारस आदि जिले प्रमुख हैं। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग की खास भागीदारी होगी। जिले के सभी ब्लाकों से मिलाकर 11 हजार किसान इस पर्यावरण जनजागरण का हिस्सा बनेंगे।

इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गंगा स्वच्छता की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले विभिन्न संस्थाओं के 49 लोगों को सम्मानित भी करेंगे। सौ से अधिक प्रगतिशील किसानों को मुख्यमंत्री मंच से ही सम्मानित भी करेंगे।