Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुंबई इंडियंस की जीत पर नाचते बटलर की उतर गई तौलिया

Capture-14नई दिल्ली। कल आईपीएल 10 का फ़ाइनल मुकाबला बेहद रोमाचक रहा। आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस खिताब को जितने के साथ ही मुंबई ने आईपीएल में तीसरी जीत दर्ज की। खिताब जीतने के बाद मुंबई के खिलाड़ियों और फैंस ने जमकर जश्न मनाया। लेकिन एक इंग्लैंड के खिलाड़ी जोश बटलर का जश्न कुछ अनोखा था।

बटलर का जश्न…

दरअसल, इंग्लैंड के जोश बटलर मुंबई की टीम का हिस्सा थे, लेकिन हाल ही में वे वापस अपने देश लौट गये। मुंबई की जीत के बाद जोश बटलर ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो डाला, जिसमें वह सिर्फ तौलिये में नज़र आ रहे हैं। और जैसे ही मुंबई ने खिताब जीता, तो वह खुशी से नाच उठे। नाचने के दौरान उनका तौलिया भी नीचे गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.