Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मशीन से रोड़ा निकालने में कटा मजदूर का हाथ

लखीमपुर-खीरी(देव श्रीवास्तव): गोविन्द शुगर मिल ऐरा में काम करने वाले एक मजदूर का हाथ उस वक्त कट गया जब वह मशीन में फंसे रोडे को निकलाने की कोशिश कर रहा था। मिल प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल फिर लखनऊ ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक मजदूर की हालत गम्भीर बनी हुई थी।

lakheempur
 जानकारी के अनुसार गोविन्द शुगर मिल ऐरा में सोनू दीक्षित मजदूर का काम करता है। दोपहर करीब 3 बजे वह रोज की तरह चीनी मशीन के पास था। इसी दौरान मशीन अचानक रूक गई। सोनू ने देखा कि मशीन में एक रोडा फंस गया है। सोनू ने इसे निकालने की कोशिश की तभी अचानक मशीन चालू हो गई। जिससे सोनू का हाथ मशीन से कट गया। घटना से सभी मजदूरों में हडकम्प मच गया। आनन-फानन में मिल प्रशासन ने सोनू के परिवार को सूचना दी और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां गम्भीर हालत होने की वजह से डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.