Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बांग्लादेश की फैक्ट्री में आग लगने से 52 लोगों की मौत

ढाका। बांग्लादेश के नारायणगंज के रूपगंज में फैक्ट्री में आग लगने के कारण 52 लोगों की मौत हो गई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए ढाका मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

दरअसल इस फैक्ट्री में गुरुवार को 5.30 बजे आग लग गई थी। यहां पर खाने-पीने की चीजें, जूस और सॉफ्ट ड्रिंक निर्मित की जाती हैं। शुक्रवार तड़के तक आग पर लगभग काबू पा लिया गया लेकिन सुबह पांचवीं और छठी मंजिल पर एक बार फिर आग लग गई। आग के कारण इमारत में दरारे आ गई हैं। खिड़कियां गलकर गिर गई हैं और फैक्ट्री से धुएं का ऊंचा गुबार उठता दिखाई दे रहा है।

अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के उप निदेशक देबाशीश बर्धन ने इस अग्निकांड में 52 लोगों के मरने की पुष्टि की है। नारायणगंज फायर सेवा के उपसहायक निदेशक अबदुल्लाह अल अरेफिन ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए ढाका मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। अरेफिन ने बताया कि हम आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बिल्डिंग के उस भाग में केमिकल और प्लास्टिक होने के कारण इसे बुझाना मुश्किल हो रहा है।

इस फैक्ट्री में काम करनेवाले मजदूर की मां ने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए लेकिन कोई उनकी मदद नहीं कर रहा है। उन्होंने इस दुर्घटना में अपने बेटे को खो दिया है। हाशेम फूड प्रशासन की ओर से यह नहीं बताया गया है कि कितने मजदूर अभी अंदर फंसे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.