Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पांच करोड़ खर्च करने की क्षमता हो तो बताओ

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। 
‘भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पांच करोड़ खर्च करने की क्षमता हो तो बताओ। अन्यथा चुनाव को भूल जाओ यह आरोप वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अनूप शुक्ल ने गुरुवार को लगाए। 
IMG-20170706-WA0014
गौरतलब रहे कि जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज द्वारा अपने पद से इस्तीफा दे दिया गया था। जिसके बाद से कई लोग इस पद के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इसी बीच अचानक जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप शुक्ला ने एक बयान देखकर हड़कम्प मचा दिया। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई पर आरोप लगाया कि जब वह चुनाव के टिकट को लेकर मिले तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि चुनाव में पांच करोड़ खर्च करने की क्षमता है। यदि इतना खर्च कर सकते हो तो चुनाव लड़ सकते हो अन्यथा नहीं। इस पर उन्होंंने कहा कि वह इतनी बड़ी राशि खर्च नहीं कर सकते। अनूप शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नीति पर नीति बना रहे हैं ऐसे में पार्टी जिलाध्यक्ष का भ्रष्टाचार नहीं चलने वाला। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। 
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दलबदलुओं को टिकट देने की साजिश रची जा रही है। जो लोग सपा से आए हैं और वह आज भी सपा की मानसिकता रखते हैं ऐसे लोगों को टिकट देना अपने पांवों पर ही कुल्हाड़ी मारने के बराबर है। उन्होंने कहा कि दलबदलुओं के आगे पार्टी की उपेक्षा करने के विपरीत परिणाम हो सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.