Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दुल्हन के घर जाने की बजाए दूल्हे को लेकर घोड़ी कूद पड़ी कुएं में

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक अलग ही घटना देखने को मिली है। गोंडा के एक गांव में बारात दुल्हन को लाने के लिए तैयार थी। सजाधजा दूल्हा घोड़ी पर चढ़ चुका था। गाजे-बाजों का शोर सुनाई दे रहा था। सभी बाराती तैयार होकर नाचने के लिए तैयार थे। अब रस्मों के अनुसार दूल्हे को घोड़ी पर बैठकर कुएं की परिक्रमा करनी थी। 

रिवाजों के अनुसार रस्म शुरू हुई। तभी बारात में किसी ने पटाखा दाग दिया। पटाखे की आवाज से दूल्हे की घोडी बिदक गई। ऐसे में वहां अफरा-तफरी मच गई। बिदकी घोड़ी को घोड़ी वाला संभाल पाता उससे पहले ही घोड़ी ने दूल्हे सहित कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। हंसी-खुशी के माहौल में एकदम से परेशानी का साया छा गया। 

दरअसल, घुड़चढ़ी की रस्म के बाद दूल्हे को घोड़ी पर बैठकर कुएं के फेर लगाने थे। लेकिन बिदकी घोड़ी ने रंग में भंग कर दिया। किसी तरह जेसीबी मशीन के जरिए घोड़े और दूल्हें को रस्सी के जरिए कुएं सेेेे बाहर निकाला गया। 

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.