Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मृत्यु के बाद, इस सख्स ने खुद को बताया उनका बेटा

jayalalithaa-tamil-nadu-cm-old-pic-1024x569चेन्नई। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मृत्यु के बाद जहां राजनीतिक तौर पर उनके कई उत्तराधिकारी अब तक सामने आ चुके हें वहीं एक ऐसा व्यक्ति सामने आया है जिसने खुद को जे जयललिता और तेलगु अभिनेता शोभन बाबू की संतान बताया है। इस मामले में उसने दस्तावेज भी मद्रास उच्च न्यायालय के सामने पेश किए लेकिन शुक्रवार को न्यायालय ने उसे फटकार लगाई और उसके दस्तावेजों की प्रामाणिकता पर कई तरह के सवाल उठाए।

इस व्यक्ति का नाम जे कृष्णामूर्ति है। उसने बताया है कि वह जयललिता और तेलुगु अभिनेता शोभन बाबू की संतान है। कृष्णामूर्ति ने खुद के लिए सुरक्षा की मांग की थी। उसने कहा था कि उसे एआईएडीएमके महासचिव वी के शशिकला के परिवार से खतरे की आशंका थी। मगर न्यायालय ने इस बारे में कहा कि यह बात स्वीकार करने लायक नहीं है। इसे गुणदोष के अनुसार देखा जाना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.