Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जारी सूची में बीजेपी ने बदली मौजूदा सांसदों की सीट

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार पार्टी ने इस बार सांसदों की मौजूदा लोकसभा सीटों में बदलाव किया है। बीजेपी ने यूपी की भदोही लोकसभा सीट से वर्तमान में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को इस बार बलिया सीट से दावेदार बनाया है, वहीं आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया अब इटावा सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। वर्तमान में सुलतानपुर के सांसद वरुण गांधी अब अपनी मां मेनका गांधी की सीट पीलीभीत से चुनाव लड़ेंगे, वहीं मेनका वरुण की सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। बहराइच सीट से वर्तमान सांसद सावित्री बाई फुले के भाजपा से बगावत करने के बाद अब यहां अक्षयवर लाल गौड़ को भाजपा से टिकट मिला है।