Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गरीबों की मदद को आगे आई अधिकारियों की पत्नियां

लखीमपुर-खीरी/देव श्रीवास्तव: डीएम की पत्नी एवं क्लब की अध्यक्ष बनी रश्मि सिंह द्वारा जिला राइफल क्लब में जिला आफिसर्स वाइफ क्लब का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।
 
ias
 
अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा कि इस क्लब का शुभारम्भ इस आशय से किया गया है कि क्लब के माध्यम से समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की धर्मपत्नियां एवं महिला अधिकारी आपस में रूबरू हो सके। क्लब के शुभारम्भ के मौके पर क्रिसमस पार्टी का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रभू ईशू के संदेशों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं गीत संगीत, नृत्य का आयोजन किया गया। इस दौरान हुईं प्रतियोगिताओं में म्यूजिकल चेयर में मुख्य विजेता शिप्रा शुक्ला, कली प्रतियोगिता में श्रद्धा श्रीवास्तव विजेता रहीं। वहीं कार्यक्रम में सेंटाक्लाज ने उपस्थित बच्चों एवं बड़ों को उपहार भेंट किये। इस मौके पर सुधा गुप्ता, गीता कुलश्रेष्ठ, कुमुद, पल्लवी मिश्रा, श्वेता वर्मा, फिरदौस जहां, शाइस्ता, शालू, वन्दना त्रिपाठी, अंजली, मनीषा, नमीषा अग्रवाल व स्मृति अग्रवाल समेत तमाम क्लब सदस्य मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.