Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘कैदी बंद’ का फर्स्ट लुक रिलीज, फिल्म से डेब्यू करेंगे राज कपूर के नाती

Captureयशराज फिल्म्स ने हाल ही में दो नए चेहरे आदर जैन और आन्या सिंह है लॉन्च किए हैं। दोनों जल्द ही इस बैनर की फिल्म ‘कैदी बंद’ में नजर आएंगे जिसका पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
पोस्टर में आदर और आन्या के साथ कई और एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिकल फिल्म को हबीब फैजल डायरेक्ट कर रहे हैं। हबीब इससे पहले दो दूनी चार, इशकजादे और दावत-ए-इश्क जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ‘कैदी बंद’ 25 अगस्त को रिलीज होगी।
आदर कपूर खानदान की पांचवी जेनरेशन हैं। ये बॉलीवुड में बतौर एक्टर उनकी पहली फिल्म होगी। इससे पहले आदर ने करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में बतौर असिस्टेंट काम किया था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.