Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा-नहीं बोलूंगा वंदेमातरम…

vxzaवंदेमातरम को लेकर भाजपा और कांग्रेस में रार छिड़ गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि वंदेमातरम भाजपा की बपौती नहीं है। आजादी के पहले से ही कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदेमातरम की परंपरा रही है।
  
उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वह वंदेमातरम नहीं बोलेंगे, दम है तो उन्हें वह राज्य से बाहर निकाल कर दिखाए। किशोर जम्मू-कश्मीर के हालातों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि वहां लोक सभा के उपचुनाव में महज सात फीसदी वोट पड़े हैं। यही हालात रहे तो हम कश्मीर को नहीं बचा पाएंगे।

किशोर बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदुत्व का इस्तेमाल वोट की खेती के लिए करते हैं। उनके एक मंत्री वंदे मातरम पर बयान दिया और मुख्यमंत्री ने उसका समर्थन किया। किशोर ने कहा कि वंदेमातरम भाजपा की बपौती नहीं है।

उत्तराखंड में भी हो ईवीएम का परीक्षण

आजादी से पहले से ही वंदेमातरम होता था। कांग्रेस कार्यक्रमों की शुरुआत वंदे मातरण से ही होती थी। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि उन्हें यह निर्णय लेना पड़े कि वह वंदे मातरम नहीं गाएंगे। ऐसी स्थिति में उन्हें बाहर निकाल कर दिखाए।
ईवीएम पर छिड़े विवाद से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि आयोग की निष्पक्षता पर यदि उंगली उठी है तो उसे उत्तराखंड में भी मशीनों का परीक्षण कराना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि उत्तराखंड की प्रत्येक सीट पर इस्तेमाल हुई मशीनों में से 25 मशीनों का परीक्षण कराया जाए। 

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन पर पलटवार किया कि विस चुनाव में करारी हार के कारण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय संतुलन खो बैठे हैं। उनको देश व प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। 

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.