Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पेड़ से लटकता मिला लापता युवक का कंकाल

 

जोधपुर। निकटवर्ती बड़ली गांव में गुरुवार रात को एक सूने स्थान पर नीम के पेड़ पर युवक का कंकाल लटका मिला। इस निर्जन स्थान पर कोई आवाजाही नहीं होने पर इस बारे में पता नहीं चला। गुरुवार को किसी शख्स के जाने पर उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी तब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पेड़ के नीचे मिले एक जॉकेट की जेब से आधार कार्ड मिला। तब उसकी पहचान हो पाई। पुलिस का कहना है कि वह पिछले डेढ़ माह से अपने घर से लापता था। शुक्रवार सुबह कंकाल का पोस्टमार्टम करवाने के साथ विसरा प्रिजर्व किया गया है। जांच की जा रही है।

शुक्रवार को राजीव गांधी नगर थानाधिकारी बलराज सिंह मान ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि बड़ली के निकट एक सूने स्थान जंगल में नीम के पेड़ पर कंकाल लटक रहा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। पेड़ के नीचे एक जॉकेट मिला। इसमें मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान मेघवालों का मोहल्ला पाल निवासी 32 साल के बस्तीराम पुत्र जसाराम मेघवाल के रूप में की गई। वह नशेड़ी बताया जाता है। साथ ही किसी मंदिर में चोरी करते हुए भी पकड़ा जाना बताया जाता है। वह पिछले डेढ़ माह से अपने घर से बाहर था। मगर किसी परिजन ने इसकी गुमशुदगी नहीं दी है। शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो गया है। मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार सुबह शव का कंकाल का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंपा गया।