Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ऋषिकेश का मशहूर लक्ष्मण झूला पुल हुआ यात्रियों के लिए बंद, जानिए क्या है वजह?

देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश में बने प्रतिष्ठित लक्ष्मण झूला पुल को शुक्रवार को आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन के मुताबिक, सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें ऐसा करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि पुल के कुछ हिस्से खराब हो चुके हैं, जिन्हें तुरंत सही किए जाने की आवश्यकता है। यही वजह है कि पुल को ऐतियातन बंद किया जा रहा है। जल्द ही इसे दोबारा आम लोगों के लिए खोला जाएगा

यात्रियों के लिए जल्द खुलेगा पुल- ओम प्रकाश

अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि पुल के कुछ हिस्से खराब स्थिति में थे और वह पैदल यात्रियों के भार को सहने में असमर्थ था। उन्होंने कहा, “तत्काल प्रभाव से यातायात को इसलिए बंद कराया गया, क्योंकि इसके गिरने से किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।”

तीर्थयात्रियों में काफी मशहूर है ब्रिटिशकाली लक्ष्मण झूला पुल

गौरतलब हो कि लक्ष्मण झूला पुल का निर्माण ब्रिटिश काल में हुआ था। 96 साल पुराने इस सस्पेंशन पुल द्वारा पैदल यात्री व दोपहिया वाहन गंगा नदी को पार करते हैं। इसके साथ ही यह पुल तीर्थ यात्रियों के बीच भी काफी मशहूर है। 1923 में बना यह पुल शहर में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र है। ऐसी मान्यता है कि राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने इसी जगह से गंगा को पार किया था, जहां पुल बना हुआ है।