Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

3 मई को होगा ईद : प्यार और खुशियों की सौगात , हुआ चांद का दिलदार

मुस्लिम समुदाय के लिए ईद का पर्व प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस पर्व को अमन और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। ईद के खास मौके पर लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिद में सुबह की नमाज अदा करते हुए अमन और चैन की दुआ मांगते हैं। इसके साथ ही एक-दूसरे को गले मिलकर हर गिले-शिकवे को मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में आप चाहे तो इन तस्वीरों और संदेशों के माध्यम से ईद मुबारक बोल सकते हैं।

ईद का चांद नजर आते ही ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। रोजे का पवित्र महीना रमजान जैसे ही समाप्त होता है वैसे ही दुनियाभर में मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोग ईद-उल-फितर की तैयारी में जुट जाते हैं। ईद के एक दिन पहले शाम को जब चांद का दीदार होता है तो अपना रोजा तोड़ते हैं। ईद के मौके पर लोग नए कपड़े पहनते हैं। सेवइयां, मिठाइयां बांटते हैं। एक-दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद देते हैं। अरब देशों में 02 मई 2022, तो वहीं भारत में चांद का दीदार न होने की वजह से 03 मई 2022 को ईद मनाई जा रही है। ईद की नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। साथ ही इस मौके पर लोग अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर आदि पर कोट्स, शायरी के साथ ईद की मुबारकबाद भी भेजते हैं। यहां ईद की शुभकामनाएं लेकर आए हैं,मुस्लिम समुदाय का त्योहार मीठी ईद यानी ईद-उल-फितर का त्योहार हर साल पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार रमजान के पाक महीने के बाद अमन और भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। ईद के दिन लोग नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करके अमन और चैन की दुआ मांगते हैं। सभी मुस्लिम समुदाय के लोगो को ईद मुबारक।