Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आगरा हादसा: 29 में 19 मृतकों की हुई शिनाख्त, हेल्पलाइन नंबर जारी

 

आगरा। आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को बस दुर्घटना में 29 मृतकों में 19 की शिनाख्त कर ली गई है, जबकि 17 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे बस हादसे के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा हेल्पाइन नंबर जारी भी कर दिया गया है। हादसे से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इस नंबर 0562-2260001 पर संपर्क किया जा सकती है।

जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने बताया कि आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में मृतकों की शिनाख्त करायी जा रही है। अभी तक 29 मृतकों में 19 लोगों की पहचान हो सकी है।

इस हादसे में मरने वालों में लखनऊ के चिनहट निवासी सिद्धार्थ दुबे, सत्यप्रकाश शर्मा पुत्र मेवाराम शर्मा, चिरंजीव विहार गाजियाबाद, धीरज पांडेय पुत्र प्रेम प्रकाश निवासी गोमती नगर लखनऊ, अविनेश अवस्थी निवासी लखनऊ, सत्यप्रकाश तिवारी पुत्र उमेश चंद्र निवासी गोंडा, आदित्य कश्यप निवासी गोरखपुर, हरियाणा निवासी प्रेमचंद, विजय बहादुर सिंह निवासी रायबरेली, हुजूर आलम पुत्र मंसूर अली निवासी दिल्ली, प्रयागू मिश्रा, दीपक सिंह पुत्र महीवार प्रसाद निवासी राजाजीपुरम लखनऊ, धीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह निवासी पुणे, अंकुश श्रीवास्तव पुत्र सूर्यवंश लाल निवासी बस्ती, आकाश श्रीवास्तव पुत्र सतीश चंद्र निवासी इंद्रानगर, लखनऊ, इंतख्वाब अहमद खां निवासी इंद्रानगर, लखनऊ, अमित कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी गोरखपुर, दीपक कुमार पांडेय पुत्र सीताराम पांडेय निवासी शाहपुर, भोजपुर बिहार और अज्ञात रोडवेज कर्मचारी है।

ये हुए घायल

घायलों में प्रखेस निवासी आजमगढ़, दीलिप निवासी लखनऊ, सुनीता निवासी रायबरेली, अशोक निवासी हापुड़, सौर्य निवासी मिर्जापुर, साहब कानपुर, ऋषि यादव निवासी बाराबंकी, प्रवेश कुमार निवासी आजमगढ़, संजीत कुमार सुल्तानपुर, मनीष कुमार निवासी बाराबंकी, मंजेश कुमार निवासी गाजियाबाद, गौरव निवासी लखनऊ, जुनैद आलम निवासी मुरादाबाद, प्रतीक निवासी आगरा, अरपित, इलाहाबाद, मेहअदीब निवासी लखनऊ, और प्रियांसी निवासी लखनऊ शामिल है। ये सभी अलग-अलग अस्पताल में भर्ती है,जिनका इलाज किया जा रहा है। वहीं,चौहान अस्पताल में भर्ती है। इसी तरह लखनऊ निवासी मनीष, नई दिल्ली के अरुणेन्द्र, फरीदाबाद के हेमन्त कुमार पाण्डेय, दिल्ली राकेश तिवारी यह चारों चौहान अस्पताल में भर्ती है।

गौरतलब है कि अवध डिपो की रोडवेज बस रविवार रात दस बजे आलमबाग रोडवेज बस स्टैंड से सवारियों को लेकर दिल्ली के लिए निकली थी। लखनऊ एक्सप्रेसवे और इनर रिंग रोड होते हुए तड़के 3ः30 बजे करीब बस यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंच गई। यहां से करीब दो-तीन किलोमीटर चलते ही चालक को झपकी लग गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर बस यमुना एक्सप्रेस वे से 30 फुट गहराई में झरना नाले में जाकर गिर गई। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल है।