Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तराखंड में गिरा पारा,पर्यटकों ने जमकर लिए बर्फ़बारी का मज़े

देहरादून|

  • उत्तराखंड में मौसम की तल्खी जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। शहर के कई इलाकों में बारिश के साथ जोरदार ओलावृष्टि हुई, जिससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। उधर, मसूरी में इस सीजन का दूसरा हिमपात होने से जनजीवन प्रभावित है। धनोल्टी व बुरांशखंडा में भी जोरदार बर्फबारी हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार को बारिश से राहत के आसार हैं। मौसम खुलने से अच्छी धूप की संभावना है।
  • शुक्रवार को शाम सहस्रधारा रोड, राजपुर रोड, चकराता रोड, घंटाघर, हाथीबड़कला, टर्नर रोड, धर्मपुर, रेसकोर्स, हरिद्वार रोड आदि इलाकों में करीब 10 मिनट तक ओले गिरे। इसके अलावा कई इलाकों में करीब आधा घंटा तेज बारिश हुई। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.6 व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • उधर, मसूरी में इस मौसम का दूसरा हिमपात हुआ, जिससे मसूरी का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी-धनोल्टी का रुख कर रहे हैं। मसूरी व आसपास के इलाकों में घने काले बादल छाने के साथ तेज हवाओं चलने लगीं और सुबह सवा सात बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। जबकि, साढ़े सात बजे जोरदार शुरू हो गया जो लगभग साढ़े आठ बजे तक जारी रहा। एक घंटे के हिमपात में मालरोड पर लगभग तीन इंच हिमपात हो चुका था। लालटिब्बा में लगभग पांच से छह इंच हिमपात हुआ है।
  • पाले के कारण सड़क पर पड़ी बर्फ बेहद खतरनाक हो गई है। जिससे कैंपटी-मसूरी मार्ग पर वाहनों के आवागमन में भारी परेशानियां पेश आ रही हैं। इसके अलावा थत्यूड़-सुवाखोली की ओर से दूध लेकर आने वाले वाहन भी मसूरी नहीं पहुंच पा रहे हैं। मसूरी-उत्तरकाशी मार्ग मोरियाणा टॉप से, मसूरी-टिहरी मार्ग बुरांशखंडा से धनोल्टी व कद्दूखाल-काणाताल से यातायात के लिए बंद है।

मसूरी में खूबसूरत बर्फ़बारी का वीडियो