Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बरेली में शादीशुदा प्रेमिका को बेवफा बताकर जिन्दा जला दिया

 

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोमवार को अपनी प्रेमिका को बेवफा बताकर उसे जिन्दा जला दिया। गंभीर हालत में प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के वंशी नगला इलाके में आज एक महिला को उसके प्रेमी ने पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला दिया। पुलिस ने गंभीर हालत में झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सिटी द्वितीय सीमा यादव ने बताया कि जांच में पता चला है कि ​महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसके पति ने बताया कि एक साल पहले वह अपने प्रेमी विनोद के साथ भाग गयी थी। चार दिन पहले वह प्रेमी को छोड़कर फिर वापस आ गई। सोमवार को महिला को उसका प्रेमी अपने साथ लेने आया। जब उसने जाने से इंकार किया तो प्रेमी विनोद ने पेट्रोल डालकर उसे ज़िंदा जला दिया। इस घटना में महिला का चेहरा और आधा शरीर गंभीर रुप से झुलस गया है। घटना के बाद से आरोपित फरार है।

सीओ सिटी ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।