Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Loksabha Election 2019: पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म, कल 91 सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल होगा। 20 राज्यों के 91 लोकसभा सीट पर पहले चरण का मतदान होने जा रहा है। इन 20 राज्यों में असम, बिहार, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, मिजोरम, महाराष्ट्र, मणिपुर, नागालेंड, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप है।

इसमें उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान होगा, जिसके लिए 16633 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 96 उम्मीदवार अपना चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के साथ मुख्य मुकाबला बसपा, सपा, कांग्रेस और रालोद के महागठबंधन का है।

इसी के साथ उत्तराखंड की 5 सीटों पर मतदान होने जा रहा है, जिसमें 52 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पहले चरण के लिए उत्तराखंड में 11235 मतदान केंद्रों बनाए गए हैं। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और बसपा के बीच है। वहीं, बिहार में चार सीटों पर लोकसभा चुनाव होने जा रहा है, जिस पर 44 उम्मीदवार अपना भाग्य आजना रहे हैं. यहां मुख्य मुकाबला दल भाजपा, जेडीयू और कांग्रेस राजद का गठबंधन है। बिहार में चार सीटों के मतदान के लिए 7486 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

बंगाल में 2 सीटों पर चुनाव होने जा रहा है, जिसमें 18 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. यहां मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी, भाजपा, कांग्रेस, वाम दल के बीच हो रहा है। यहां पर 3488 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में भी दो सीटों पर चुनाव होगा, जिसमें 33 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए यहां 3489 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां मुख्य मुकाबला पीडीपी, कांग्रेस और जेकेएनसी गठबंधन है. इसी के साथ छत्तीसगढ़ में 1 निर्वाचन क्षेत्र में 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य दल भाजपा कांग्रेस और बसपा हैं। यहां के मतदान केंद्रों की संख्या 1878 है।