Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मरीजों के साथ आम लोगों को मुफ्त में मिलेगा भोजन

 

देहरादून। अब देहरादून के दून चिकित्सालय के बाहर मरीजों और उनके परिजनों के साथ-साथ गरीब लोगों को भी फ्री में भोजन खिलाया जाएगा। इसके लिए मुफ्तफ़ूड फाउंडेशन की ओर से छह सितम्बर को शहर के मेयर सुनील उनियाल गामा की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

बुधवार को प्रेस क्लब में फ्री फ़ूड फाउंडेशन के संचालक अश्विनी नेगी, राधेश्याम जोशी और निखिल अग्रवाल ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुफ्त फाउंडेशन की ओर से देहरादून के सुभाष नगर में 22 अगस्त से रोजना फ्री भोजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस क्रम में अब दून अस्तपताल के मरीजों के लिए नगर निगम के गेट पर छह सितम्बर को मुफ्त भोजन कार्यक्रम का शुभारंभ दोहपर 12 बजे किया जाएगा। शहर के बाहर दूर-दराज से आए मरीजों और उनके परिजनों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी खाना वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शहर के मेयर, राजपुर विधायक खजान दास व उत्तराखंड के गढ़ रतन नरेंद्र सिंह नेगी, स्वर कोकिला मीना राणा उपस्थित रहेगी। इसके साथ ही म्यूजिक डायरेक्टर संजय कुमोला, संगीता ढौंडियाल व अन्य कलाकार उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। संस्था के लोगों ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग पुराने कपड़े इधर-उधर फेंकते हैं वह हमको दें, ताकि हम गरीबों के लिए उन्हें प्रदान कर सकें।