Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

29 अप्रैल 2018: अंक ज्योतिष

अंक 1: नए अवसर खुल कर सामने आएंगे। इन अवसरों का भरपूर लाभ लें और अपने कार्यक्षेत्र में प्रशंसा के भागी बनें।  

 अंक 2: पुराने संबंधों में आई खटास आज किसी अजनबी कि वजह से खत्म हो सकती है। सम्भव है, पुराने मतभेद भी सुलझ जाएं। 
अंक 3: काम के प्रति समर्पण आपको आज कुछ नई उपलब्धियां प्रदान कर सकता है। इन उबलब्धियों का आनंद लें। 
अंक 4: एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह आज आपके अंदर अदम्य उत्साह और आत्मबल प्रदान कर रहा है। इस सकारात्मक ऊर्जा का आज लाभ लें। 
अंक 5: बहुत दिनों से चली आ रही मानसिक समस्या से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। प्रयास और तेज कर दें। 
अंक 6: महिलाओं के लिए विशेष लाभ के अवसर बन रहे हैं। दोपहर के बाद किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। 
अंक 7: अंकों और ग्रहों का साथ आज फिर आपको मिलने वाला है, अपने महत्वपूर्ण कार्य को आज निबटा लें, समय और परिस्थिति दोनों अनुकूल रहेगी। 
अंक 8: मानसिक विचलन को शांत कर अपने काम में लगें, सफलता के आसार हैं। किसी पुराने रुके हुए कार्य के संपन्न होने के आसार हैं। 
अंक 9: अनायास धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को पुराने लंबित पड़े भुगतान आज प्राप्त हो सकते हैं, प्रयास तेज करें।