Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Tag Archives: हरियाणा

लॉयंस क्लब ने स्कूली बच्चों की करवाई आंखों की जांच

सिरसा। ।।।।( सतीश बंसल )  रीजन चेयरमेन मुकेश गोयल के आह्वान पर रीजन प्रोजेक्ट के तहत लायंस क्लब सिरसा ग्रीन द्वारा एफ ब्लॉक स्थित सरकारी स्कूल में करीब 180 बच्चों की आंखों की मशीन से जांच की गई और कमजोर आंखों वालों को चश्मे वितरित किये गए। स्कूल के पार्क में ...

Read More »

शाह सतनाम जी छात्र महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

सिरसा।।।।( सतीश बंसल )   शाह सतनाम जी छात्र महाविद्यालय में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह व सीनियर प्राध्यापक सतविंदर सिंह, अनिल रोहिला, सुमित सिंगला ने दीप प्रज्वलित करके किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सभी शिक्षकों को अलग अलग प्रकार के टाइटल दिए गए तथा उन्हें मंच पर आमंत्रित करके सम्मानित किया। विद्यार्थियों द्वारा फनी गेम्स, डांस व सोंग की प्रस्तुतियों दी गई। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा विषय पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में मंच का संचालन विद्यार्थी फतेह, कमल, शुभम, दीपक, गौरव व रजत ने किया। शिक्षक दिवस के इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह को बेस्ट लीडर का अवार्ड देकर सम्मानित किया तथा महाविद्यालय की ओर अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें अनिल कुमार, संदीप चौधरी, डॉ. कमलजीत, राहुल ग्रोवर, गौरव वसुजा, बलवंत, अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार, विश्वजीत व अर्जुन शामिल है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर सुरजीत सिंह, अश्वनी फुटेला, नानक चंद, पवन कुमार, समीर,नोशाद अली, रमेश कुमार, चिराग, अरुण, इन्द्रजीत, अमित, हरचरण व अमित सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Read More »

सुदृढ़ समाज के निर्माण में सदा से ही शिक्षकों का रहा है महत्वपूर्ण योगदान: अल्का मोंगा

सिरसा ।।।।( सतीश बंसल )   एक सुदृढ़ समाज का निर्माण करने में सदा से ही शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिस तरह एक अच्छी शिक्षा ही समाज की बुराईयों को दूर करके बेहतर जीवन का निर्माण करती है। उसी तरह एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों के दुर्गुणों को दूर करके उसके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उक्त विचार सोमवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल (गल्र्स विंग) में आयोजित कार्यक्रम को संंबोधित करते हुए प्रधानाचार्या अल्का मोंगा इन्सां ने कहें। डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम को स्कूली बच्चों व स्टाफ सदस्यों ने मानवता भलाई कार्य कर मनाया। जिसमें विद्यार्थियो ने पक्षियों को चोगा-पानी डाला। इसके अलावा जरूरतमंदों को खिलौने, किताबे, कपड़े, राशन बांटे और पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय के सभागार को नीले, गुलाबी गुब्बारों से सुसज्जित किया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्या अल्का मोंगा, उप प्रधानाचार्या ऊषा कुमारी, मीनू सबरवाल, पल्लवी साहा, पोलोमी साहा व अन्य सभी अध्यापकों व अध्यापिकाओं ने डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित करके की।इसके बाद कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर और रंग बिरंगे कार्ड देकर उनका अभिनन्दन किया। कक्षा पहली से आठवीं तक कर विद्यार्थियों के बीच भाषण और कविता प्रतियोगिता कराई गई। कक्षा आठवीं की विद्यार्थी अक्षरा ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। प्री प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने प्यारे शिक्षको को समर्पित कविताएं, भाषण, नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। इसके पश्चात सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए विभिन्न गेम्स रखे गए। कक्षा सातवीं की विद्यार्थी जसमीत और गुरुमन ने भांगड़ा प्रस्तुत किया। इसके पश्चात कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए शिक्षकों की विद्यालय में दिनचर्या को दर्शाते हुए सुंदर लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या ने डॉ राधा कृष्णन के जीवन और समाज में योगदान पर प्रकाश डाला। अंत में प्रधानाचार्या ने सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व उपहार स्वरूप डायरी और फोटो जडि़त की-रिंग देकर सम्मानित किया गया।

Read More »

पंचायत समिति सिरसा के वार्डों में कोई बदलाव नहीं, अब खंड सिरसा में होंगी 56 ग्राम पंचायतें – दो गांव पूरे व कुछ गांवों का आंशिक भाग शामिल हुआ नगर परिषद सिरसा में – तीन ग्राम पंचायतों में पुन: वार्डबंदी के बाद अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया जारी

सिरसा, 06 सितंबर।।।।( सतीश बंसल ) हरियाणा सरकार विकास एवं पंचायत विभाग की अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत ढाणी चन्नु शहीद, फतेहपुर वैदवाला व कंगनपुर की वार्डबंदी पुन: की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायत ढाणी चन्नु शहीद में कुल वार्डों की संख्या नौ है, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड जो इस जाति की महिलाओं सहित शामिल हैं, के लिए तीन वार्ड तथा पिछड़े वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत फतेहपुर वैदवाला में कुल वार्डों की संख्या 14 है, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड जो इस जाति की महिलाओं सहित शामिल हैं, के चार वार्ड तथा पिछड़े वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत कंगनपुर में कुल वार्डों की संख्या 9 है, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड जो इस जाति की महिलाओं सहित शामिल हैं, के लिए दो वार्ड तथा पिछड़े वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि पंचायत समिति, सिरसा के वार्डों की संख्या में कोई तबदीली नहीं हुई है, इसलिए इसमें वार्डों की संख्या पहले की भांति 30 ही रहेगी। ग्राम पंचायत खाजाखेड़ा की पूरी जनसंख्या नगरपरिषद, सिरसा में शामिल करने तथा ग्राम पंचायत चत्तरगढ़ पट्टी की बची हुई शेष जनसंख्या को अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत चन्नु शहीद में शामिल करने के कारण ग्राम पंचायत खाजाखेड़ा व ग्राम पंचायत चत्तरगढ़ पट्टी का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। अब खंड सिरसा में 58 ग्राम पंचायतों में से दो कम होकर शेष 56 ग्राम पंचायतें रह गई हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत बाजेकां, फतेहपुर वैदवाला, शाहपुर बेगू व कंगनपुर की आंशिक जनसंख्या नगर परिषद, सिरसा में शामिल हुई है, जिसके दृष्टिगत ये ग्राम पंचायतें अपने अस्तित्व में बनी रहेंगी।   उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि पंचायत समिति सिरसा के वार्ड नंबर एक में ग्राम पंचायत मीरपुर, मीरपुर कॉलोनी शामिल हैं जिसमें कुल जनसंख्या 3838 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 628, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 2782 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 428 है। वार्ड नंबर दो में ग्राम पंचायत बनसुधार व खैरेकां शामिल हैं जिसमें कुल जनसंख्या 5638 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 1982, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 1696 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 1960 है। वार्ड नंबर तीन में ग्राम पंचायत ढाणी ख्योवाली व ढाणी 400 शामिल हैं जिसमें कुल जनसंख्या 3674 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 537, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 2077 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 1060 है। वार्ड नंबर चार में ग्राम पंचायत पुरानी चामल ढाणी सुखचैन सहित चामल शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 2798 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 367, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 1577 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 854 है। वार्ड नंबर पांच में ग्राम पंचायत झोरडऩाली शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 4282 ...

Read More »

परिवार पहचान पत्र के आधार पर जातिगत जनसंख्या का निर्धारण असंवैधानिक: प्रो लिंबा संविधान के अनुच्छेद 243-ए के अनुसार परिवार पहचान पत्र के आधार पर आबादी के जातिगत आंकड़े पहले प्रकाशित करवाना अनिवार्य

सिरसा। पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष प्रो आर सी लिंबा ने पंचायती राज संस्थाओं से सम्बन्धित संविधान के अनुच्छेद का हवाला देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने पिछड़ा वर्ग को पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण के लिए जो अध्यादेश परित किया है, उसमें आबादी के निर्धारण के ...

Read More »

भडोल्यांवाली में लगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर 200 नेत्र रोगियों की हुई जांच

सिरसा। जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की ओर से मंगलवार को रानियां हलके के गांव भडोल्यांवाली में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ गांव के 92 वर्षीय पूर्व सरपंच जब्बर सिंह ने किया। शिविर में 200 नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गई। अस्पताल के सीईओ सुखविंद्र ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर ये नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हिना पटेल, डॉ. ईश गुप्ता, अमित कुमार, चीफ मैटर्न गीता अरोड़ा व निरंजन शर्मा ने नेत्र रोगियों की जांच में सहयोग करते हुए उन्हें आंखों की उचित देखभाल के आवश्यक टिप्स दिए। डॉ. हिना पटेल व डॉ. ईश गुप्ता ने संयुक्त रूप से नेत्र रोगियों को बताया कि मानवीय शरीर में यूं तो हर अंग की अपनी उपयोगिता है मगर नेत्रों को ही सबसे संवेदनशील भाग माना गया है इसलिए इनकी देखभाल भी विशेष रूप से करनी चाहिए। उन्होंने नेत्र रोगियों को परामर्श दिया कि वे अपने आहार में पौष्ठिक व्यंजन लेें। इस अवसर पर अनेक नेत्र रोगियों को ऑप्रेशन के लिए चयनित किया गया जिनका ऑप्रेशन बाद में जेसीडी विद्यापीठ में किया जाएगा। इस दौरान अनेक नेत्र रोगियों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। इस शिविर को सफल बनाने में जरनैल चंदी, रविंद्र स्वामी, रविंद्र ग्रेवाल, जगरूप सिंह, राकेश कुमार, बलदेव सिंह, नंबरदार भगवानदास, महावीर व अमनदीप ग्रेवाल ने अहम योगदान दिया।

Read More »

राष्ट्रीय युवा अमृत महोत्सव में समाजसेवा व पौधारोपण का दिया संदेश

सिरसा।।।।( सतीश बंसल )   देश में पौधारोपण करने व समाजसेवी कार्य के प्रति जागरूक करने वाले राष्ट्रीय समाजसेवी  रणजीत सिंह ने देश विश्व में आपसी शांति प्रेम सहयोग के लिए व देश हित में कुर्बान होने वाले शहीदों व  अपने माता-पिता सन्त कौर गोपाल सिंह टक्कर की स्मृति में चलाए जा रहे रंजीत ऑल इंडिया सोशल वक्र्स अवेयरनेस कैंपेन के तहत महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्नेहालय के राष्ट्रीय युवा अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देश के कई राज्यों के शिविरार्थियों ने भाग लिया। आयोजन में योगदान व पौधारोपण के साथ सामजसेवा देशसेवा प्रेरक गीतों, नारों, सर्वधर्म प्रार्थना, स्वच्छता अभियान, रेडियो नगर 90.4 एफ एम के माध्यम से युवाओं को शांति, एकता, मानवता, देश, समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत पुणे में एमआईटी वल्र्ड पीस यूनिवर्सिटी व एमआईटी ए डी टी यूनिवर्सिटी व पुणे के  विद्यार्थी सहायक सीमिति होस्टल में पौधारोपण किया व इश्तिहार के माध्य्म से विश्व, देश की शांति,  मानवता के लिए देश सेवा व समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत महाराष्ट्र राज्य के मुम्बई के दादर स्थित डेकोर गुरू जी उद्यान में, यूनिवर्सिटी ऑफ  मुम्बई के लॉ डिपार्टमेंट कलीना में, फोर्ट में यूनिवर्सिटी ऑफ  मुम्बई में, भारतीय विद्या भवन कॉलेज में एन एस एस के वॉलंटियर्स के साथ पौधारोपण व समाजसेवा में योगदान के लिए प्रेरित किया। उपरोक्त स्थानों पर रणजीत सिंह को सम्मानित भी किया गया। इसके अतिरिक्त स्नेहालय में स्कूल बच्चों के साथ पौधारोपण व बच्चों को शिक्षा, स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया व पुणे यूनिवर्सिटी मेंपौधारोपण किया। सिरसा में भी रणजीत सिंह को लायंस क्लब इंटरनैशनल, पंजुआना यूथ क्लब, यूथ क्लब एसोसिएशन सिरसा द्वारा हाल ही में सम्मानित किया गया है।

Read More »

प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर कागदाना में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चोपटा।।।।( सतीश बंसल )   गांव कागदाना में स्थित प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर में भादवा सुदि दशवीं का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर संस्थापक लाला रतीराम मुरलीधर भोलुसरिया परिवार के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को भव्य तरीके से विद्युत लडिय़ों व फूलों से सजाया गया। सुबह बाबा की श्रृंगार आरती हुई, जिसके बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं बाबा के श्रद्धालुओं ने जागरण में बाबा की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि बाबा के दरबार में आकर सच्चे मन से जो भी भक्त मुराद मांगता है, उसकी मुराद बाबा अवश्य पूरी करते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मुरादें पूरी होने पर बाबा की प्रतिमा पर चांदी के छत्र चढ़ाए और बाबा का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कौशल्या देवी भोलुसरिया, ललित मोहन, अंजनी, आनंद, प्रमोद, कपिल भोलुसरिया, अतुल कांसरिया, अमित बंसल, शेरसिंह मोदी व मंदिर के पुजारी पंडित महाबीर शर्मा मौजूद रहे।

Read More »

संजीवनी अस्पताल में नि:शुल्क जांच शिविर 8 सितंबर को

सिरसा।।।।( सतीश बंसल )  हरियाणा सरकार के कर्मचारियों व उनके आश्रितों की महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आगामी 8 सितंबर वीरवार को संजीवनी अस्पताल में लगाया जा रहा है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। अस्पताल के संचालक डा. अंजनी अग्रवाल ने ...

Read More »

श्याम मुरारी संस्थान ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

सिरसा। ।।।( सतीश बंसल )  श्याम मुरारी नि:स्वार्थ सेवा संस्थान सिरसा द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय जेजे कॉलोनी में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सुमन मित्तल ने की। उन्होंने कहा कि जीवन यात्रा को सफलतापूर्वक  पूरा करने के लिए गुरु का होना और उनकी शिक्षाओं पर चलना बहुत जरूरी है तथा हमारे धार्मिक ग्रन्थों में गुरु को बहुत ऊंचा स्थान दिया गया है। नन्हें बच्चों ने भी शिक्षकों को कार्ड और फूल भेंट कर उनका सम्मान किया। पवन रहेजा ने कविता द्वारा अध्यापकों की महिमा का गुणगान किया। राजन ग्रोवर, बलराम गर्ग, नरेश धमीजा ने भी शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों मुख्याध्यपक सुखबीर सिंह, केलनिया वरिष्ठ स्कूल के प्रिंसिपल सतीश मित्तल, राजेंद्र निराणिया, सीमा देवी, पुष्पेंद्र, संगीता, कमलेश, प्रीति, सुमन, सरोज बाला, राजेश मल्होत्रा, बंसी लाल झोरड़, दीपक खुराना तथा सेवा निवृति के पश्चात समाजसेवा में लगे सुभाष चन्द्र वर्मा और विश्व बंधु गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सुखबीर सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।

Read More »