Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

T-Series के एमडी भूषण कुमार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

मुंबई। टी सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं निर्माता भूषण कुमार के विरुद्ध अंधेरी के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने भूषण कुमार को अभी गिरफ्तार नहीं किया है।

डीएन नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक मिलिंद कुर्डे के अनुसार 43 वर्षीय भूषण कुमार के विरुद्ध 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर आज दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने 2017 से 2020 तक भूषण कुमार पर फिल्म में काम देने के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की 1997 में हुई हत्या के बाद उनके बेटे भूषण कुमार ने कंपनी का कामकाज संभाला था। इसके साथ ही भूषण कुमार फिल्म निर्माण क्षेत्र में भी काम करते हैं। वर्ष 2018 में मी-टू प्रकरण के दौरान एक महिला ने भूषण कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। भूषण कुमार ने कहा था कि उन्हें फंसाने के लिए झूठा आरोप लगाया गया है। हालांकि आज भूषण कुमार के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज होने पर उनकी तथा उनकी कंपनी की ओर से बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.