Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला नारी शक्ति विरोधी मोदी सरकार को करारा जवाब : प्रियंका वाड्रा

 

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला अफसरों को आर्मी में स्थाई कमीशन देने के सुप्रीम के फैसले का स्वागत करते हुए केन्द्र नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

प्रियंका ने ​सोमवार को ट्वीट कर लिखा, ‘सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने देश की महिलाओं की उड़ान को नए पंख दिए हैं। महिलाएं सक्षम हैं-सेना में, शौर्य में और जल, थल, नभ में। उन्होंने लिखा, पूर्वाग्रह से ग्रस्त हो नारी शक्ति का विरोध करने वाली मोदी सरकार को ये करारा जवाब है।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक अहम फैसले में कहा कि उन सभी महिला अफसरों को तीन महीने के अंदर आर्मी में स्थाई कमीशन दिया जाए, जो इस विकल्प को चुनना चाहती हैं। इस फैसले के बाद आर्मी में महिलाओं को पुरुष अफसरों से बराबरी का अधिकार मिल गया है। अभी तक आर्मी में 14 साल तक शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) में सेवा दे चुके पुरुष सैनिकों को ही स्थाई कमीशन का विकल्प मिल रहा था, लेकिन महिलाओं को यह हक नहीं था। वायुसेना और नौसेना में महिला अफसरों को स्थाई कमीशन मिल रहा है। फैसला जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने सुनाया।