Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ई नेम प्रणाली के विरोध में समर्थन दिया

सिरसा। ( सतीश बंसल )    ई नेम प्रणाली के विरोध में धरने पर बैठे आढ़तियों के बीच हरियाणा प्रदेश व्यापार
मंडल के प्रदेश महासचिव एवं जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा पहुंचे और समर्थन दिया।
हीरालाल शर्मा ने कहा कि सरकार आढ़तियों को बर्बाद करने पर आतुर है। पहले भी ऐसे कानून थोपने की कोशिश
कर चुकी है, जोकि आढ़तियों-किसानों के बीच टकराव की स्थिति बना रही थी लेकिन सरकार को झुकना पड़ा और
कृषि कानून वापिस लेना पड़ा। अब सरकार ई-नेम प्रणाली लागू कर रही है जोकि आढ़ती नहीं चाहते। शर्मा ने कहा

कि सरकार अनाज मंडी को प्राइवेट कंपनियों के हाथ सौंपना चाहती है। हरियाणा व पंजाब में अनाज की पैदावार

ज्यादा होती है, इसलिए सरकार बड़े बड़े घरानों को लाभ दिलाने के लिए ऐसे कानून बना रही है जोकि आढ़तियों के
हितों में नहीं है। शर्मा ने बताया कि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने बजरंगदास गर्ग की अगुवाई में प्रदेश स्तर पर
इस आंदोलन को समर्थन दिया है। वे हर मंडी स्तर पर जाकर आढ़तियों को समर्थन दे रहे है। इसी कड़ी मेंं बजरंग
दास गर्ग 21 सितंबर को सिरसा आएंगे और बड़ा निर्णय लेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल सिरसा युवा प्रधान संदीप
मिढा भी मौजूद थे।