Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर भारत में गर्मी का कहर शुरू, आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है गर्मी

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में चिलचिलाती धूप लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। हालांकि लॉकडाऊन में मिली राहत के बाद लोग काफी संख्या में घरों से बाहर निकल रहे हैं लेकिन गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और जालंधर में तापमान 41 डिग्री के पार चला गया है। 

स्काइमेट वेदर सर्विसेज के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने कहा कि इस सप्ताह में गर्म हवा का सिलसिला जारी रह सकता है। लू चलने की आशंका है। राजस्थान में लू अब चल रही है। वहां से दिल्ली की तरफ गर्म हवा पहुंचेगी। वहीं आज नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दस्तक देगा। इसके कारण भी उत्तर भारत के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की स्थिति बनने के आसार हैं।

वहीं गुरुवार की बात करें तो नोएडा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के साथ यह मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री को भी पार कर सकता है।

जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दूसरे राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग ने कहा है कि आंध्र प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में शनिवार तक गर्मी की लहर जारी रहेगी। वीरवार को राजस्थान से लगते नारनौल ,सिरसा और बठिंडा का पारा क्रमश: 43 डिग्री ,हिसार 42 डिग्री ,करनाल ,रोहतक ,पटियाला ,हलवारा का पारा क्रमश: 41 डिग्री रहा ।