Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

साहुवाला द्वितीय स्कूल की छात्राएं राज्य स्तर पर दिखाएंगी जौहर बेहतर प्रदर्शन पर छात्रा दीपिका, पूनम व मनीषा का हुआ चयन

सिरसा।( सतीश बंसल )   विगत दिनों शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेल
प्रतियोगिता में चोपटा खंड के गांव साहुवाला द्वितीय की लड़कियों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए कबड्डी
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन गौरवांवित महसूस
कर रहा है। प्राचार्य श्रीराम निराणिया ने विजेता लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस कामयाबी
के लिए पूरे स्टाफ को बधाई दी।

मा. जगदेव सिंह व पीटीआई श्रीभगवान ने बताया कि आयुवर्ग-17 में राजकीय
विद्यालय साहुवाला द्वितीय की लड़कियों की टीम ने कबड्डी खेल मुकाबलों में पहला स्थान प्राप्त किया। शानदार
प्रदर्शन के बलबूते साहुवाला द्वितीय की तीन छात्राओं दीपिका, पूनम व मनीषा को स्टेट टूर्नामेंट में खेलने के लिए
चयनित किया गया है। यह तीनों लड़कियां अब आगामी 18 अक्तूबर को पानीपत में आयोजित होने वलाी राज्य
स्तरीय प्र्रतियोगिता में सिरसा जिला की ओर से खेलेंगी। बेटियों की इस उपलब्धि पर छात्राओं के परिवारों में भी
खुशी का माहौल है।