Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

VIDEO: पापा ने जिवा को दे मारा बर्फ का गोला, बेटी ने किया कुछ ऐसा…

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से दूर अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। धोनी ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है। इस दौरान वह अपने परिवार के साथ एन्ज्वॉय कर रहे हैं। उनके सोशल मीडिया पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ कई वीडियोज वायरल हो चुके हैं।

हाल ही में धोनी की बेटी ने अपना पहला स्नोफॉल देखा। इस दौरान बर्फ में मस्ती करते हुए जिवा और धोनी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। अब एक धोनी और जिवा का एक नया वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें धोनी जिवा को बर्फ का गोला मारते हुए नजर आ रहे हैं।

अभी कुछ दिन पहले जिवा और धोनी के स्नोमैन बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में धोनी स्नोमैन बनाने में जिवा की मदद कर रहे थे। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी और जिवा बर्फ में खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में जिवा बर्फ का गोला बना रही हैं, तभी पीछे से धोनी जिवा को बर्फ के गोले से मारते हैं। इसके बाद जिवा पलटती हैं और धोनी को बर्फ का गोला मारकर अपना बदला ले लेती हैं। धोनी और जिवा का यह वीडियो काफी क्यूट हैं और फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है।

बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को मात दी थी। यही आखिरी मैच था, जो धोनी ने 2019 में साल खेला था। इसके बाद से धोनी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। धोनी के रिटायरमेंट को लेकर भी अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। धोनी आईपीएल में खेलेंगे, लेकिन टीम इंडिया में उनकी वापसी होगी। इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।