Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फिल्म ‘तख्त’ को लेकर अभी मिली-जुली भावनाएं हैं : अनिल कपूर

 

 

‘तख्त’ अनिल कपूर की पहली पीरियड फिल्म है। अनिल कपूर ने कहा कि करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह पहली बार ऐतिहासिक किरदार निभाने जा रहे हैं। वह धीरे-धीरे अपने किरदार के शीर्ष स्थान पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल फिल्म को लेकर वर्तमान में उत्साह, चिंता, आत्मविश्वास जैसे मिश्रित भावनाओं से गुजर रहा हूं।

शूटिंग शुरू होने का बाद ही मैं अपनी मानसिक स्थिति बताऊंगा। किरदार में ढलने में समय लगता है और मैं वही करने की कोशिश कर रहा हूं, इसलिए मैं अब यह प्रक्रिया कर रहा हूं। अनिल कपूर फिल्म में शाहजहां की भूमिका निभाएंगे।

मुगल काल की पृष्ठभूमि में बन रही फिल्म ‘तख्त’ में दो युद्धरत भाइयों की कहानी है। फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी। फिल्म ‘तख्त’ अगले साल रिलीज होगी। फिल्म मुगल युग पर आधरित है। फिल्ममेकर करण जौहर के लिए बहुत महत्वपूर्ण प्रॉजेक्ट है। करण जौहर पहली बार ऐतिहासिक फिल्म बनाएंगे। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बन रही है और यह धर्मा प्रोडक्शन की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी।

62 वर्षीय अनिल कपूर अनीस बज्मी की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘पागपंती’ में दिखाई देंगे। ‘पागपंती’ 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म ‘टोटल धमाल’ और ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के बाद इस वर्ष आने वाली यह उनकी तीसरी फिल्म होगी। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘मलंग’ की शूटिंग में बिजी हैं।