Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सपा का राष्ट्र ध्वज तिरंगा अभियान नौ अगस्त को कन्नौज के तिर्वा तहसील के झउवा गांव से होगा शुरू

सपा का राष्ट्र ध्वज तिरंगा अभियान नौ अगस्त को कन्नौज के तिर्वा तहसील के झउवा गांव से शुरू होगा। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसकी शुरुआत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजनों से भेंट कर उनका सम्मान भी करेंगे। सपा के इस अभियान के तहत प्रदेश में हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से अपने-अपने आवास पर 15 अगस्त को झंडारोहण करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 का दिन राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक दिवस है। यह आजादी के संघर्ष के शहीदों को नमन करने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का भी यह दिन है। सपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व एमएलसी एसआरएस यादव की जयंती मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।