Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चुनाव : रामपुर में सपा बड़े अंतर से मिली हार

उपचुनाव में बीजेपी की लहर में भी जिन सीटों पर समाजवादी पार्टी ने लगातार जीत हासिल की थी, अब वह सीटें भी उसके हाथों से निकल गई हैं। रामपुर में सपा बड़े अंतर से हारी है। आजमगढ़ में भी हार मिली है। अपने ही गढ़ में इस तरह की हार के पीछे पहली नजर में अखिलेश यादव का ओवर कॉन्फिडेट नजर आ रहा है। आजमगढ़ में भाजपा के निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को करीब 11 हजार वोटों से हराया है। यहां पर बसपा ने भी दोनों पार्टियों को कड़ी टक्कर दी है। बसपा के गुड्डू जमाली भी डेढ़ लाख से ज्यादा वोट हासिल कर लिये हएं।

अखिलेश यादव के ओवर कान्फिडेंस को इससे भी समझा जा सकता है कि वह दोनों जगहों पर प्रचार के लिए भी नहीं पहुंचे थे। यहां तक की अपने इस्तीफे से खाली हुई सीट आजमगढ़ भी अखिलेश नहीं गए थे। इसे भाजपा ने मुद्दा भी बनाया था। तब सपा की तरफ से कई तरह की बातें कहीं गई थी। सपा की तरफ से यह भी कहा गया था कि उपचुनाव में अखिलेश प्रचार नहीं करते हैं। वोटिंग के बाद प्रशासन पर सख्ती करने का भी आरोप लगाया था। रामपुर में पार्टी के पोलिंग एजेंट को भगाने की भी शिकायत की गई थी।आजमगढ़ सीट पिछली बार अखिलेश ने ही जीती थी। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अखिलेश ने लोकसभा से इस्तीफा दिया तो पहले आजमगढ़ आए और लोगों से राय भी ली थी। इसके बाद भी आजमगढ़ में प्रचार के लिए नहीं पहुंचे।