Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अपने घर में मृत पाई गई यह एक्ट्रेस, ‘नो ब्रा’ कैंपन के जरिए सोशल मीडिया पर हुईं थीं ट्रोल

सियोल। आपने नो ब्रा नाम के कैंपेन के बारे में तो सुना ही होगा। इस कैंपेन के चलते इंटरनेशनल पॉप स्टार सुली ने दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन अब यह एक्ट्रेस अपने घर में मृत पाई गई हैं। एक्ट्रेस सुली की लाश सोमवार को उनके घर में ही पाई गई है। सुली की लाश के पास एक नोट भी बरामद हुआ है लेकिन अभी पुलिस ने यह साफ नहीं किया है कि इसमें क्या लिखा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मात्र 25 साल की दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री सुली पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन का शिकार थीं। उन्होंने #NoBra नाम की मुहिम चलाकर दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने इसकी शुरुआथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिना ब्रा की तस्वीर शेयर कर की थी। उनके इस कदम के बाद जहां दुनियाभर की कई महिलाओं ने उनका समर्थन किया था। तो वहीं अपनी इन तस्वीरों के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था।

इस कैंपेन के बाद उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर काफी भद्दे कमेंट भी किए गए थे। जिसके बाद से सुली डिप्रेशन में चली गई थीं और अब सोमवार को उनकी लाश उनके घर में पाई गई है। सियोल की पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि वह इस पूरे मामले की जांच कर रही है और अभी उनकी मौत पर कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। पुलिस ने यह भी बताया है कि उनके घर के सीसीटीवी फुटेज में भी किसी के अंदर आने या जाने की कोई फुटेज नहीं मिली है।