Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोनू निगम और मालिनी अवस्थी को मिलेगा नौशाद सम्मान

 

लखनऊ। स्टेज शो से अपने करियर की शुरूआत करके सफलता की बुलंदियों तक पहुंचने वाले हिन्दी सिनेमा के मशहूर पार्श्व गायक सोनू निगम की झोली में कई सम्मान हैं। उन्हें मिलने वाले सम्मान की लिस्ट में एक नाम और बढ़ने जा रहा है और वो है ‘नौशाद सम्मान’।

लखनऊ के छावनी स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में 30 जनवरी को आयोजित अवध महोत्सव में सोनू निगम और पद्मश्री से सम्मानित मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी को नौशाद सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा अपने-अपने क्षेत्रों में शानदार योगदान करने वाले कलाकारों को भी पुरस्कृत किया जायेगा।

महोत्सव के आयोजक अमर सिन्हा ने बुधवार को बताया कि अवध महोत्सव में मालिनी अवस्थी एवं सोनू निगम की अलग-अलग और फिर जुगलबंदी होगी। अवध महोत्सव में विभिन्न आयोजन भी होंगे। जिसमें ‘कुछ लखनऊ की बात हो जाए’ की प्रस्तुति हिमांशू बाजपेयी देंगे। लखनऊ के कथक घराने पर विविध कथक कलाकारों की तरफ से प्रस्तुति होगी। नीता सिन्हा की संगीतमय प्रस्तुति तिलिस्म-ए-सदा-ओ-साज मेलोडी इन्स्ट्रुमेंट पर सजी होगी। अवध की शाम में हाशिम फिरोजाबादी, राही बस्तावी, ताहीर फराज, हसन काज्मी के रंग में गजल की महफ़िल सजेगी। इसके बाद नौशाद अली को श्रद्धांजलि देते हुए एक कार्यक्रम होगा।