Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दो नाबालिग बहनों के साथ छह युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

 

 

कामरूप (असम)। कामरूप जिले के रंगिया रेलवे स्टेशन के पास एक रेलवे क्वार्टर में पूरी रात दो सगी बहनों के साथ छह युवकों द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जीआरपी मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने दोनों किशोरियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जीआरपी सूत्रों ने शनिवार को बताया है कि बरपेटा जिले की निवासी दोनों किशोरी नगालैंड के डिमापुर से अपने संबंधी के घर से ट्रेन के जरिए शुक्रवार को वापस लौट रही थीं। रंगिया रेलवे स्टेशन पर जब पहुंची तो वहां पर सामान ढोने वाले दो युवकों ने दोनों किशोरियों को ट्रेन से उतरने में मदद की। साथ ही उन्होंने स्टेशन के पास स्थित एक क्वार्टर में रात बिताने के लिए स्थान देने की बात कही। दोनों बहनें बिन किसी संकोच के रेलवे क्वार्टर में पहुंच गईं। जहां पर दोनों किशोरियों के साथ छह युवकों ने पूरी रात बलात्कार किया। किशोरियों ने जब इसका विरोध किया तो उनकी पिटाई भी की गई।

शनिवार की सुबह दोनों किशोरियों क्वार्टर से बाहर निकाल दिया गया। दोनों ने स्टेशन के पास स्थित आटो स्टैंज के एक चालक को अपनी आप बीती बताई। जिसके बाद मामला जीआरपी के संज्ञान में लाया गया। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने क्वार्टर के मालिक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। मौका पाकर क्वार्टर का मालिक मौके से फरार हो गया। जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक बलात्कार के सभी छह आरोपितों का पता नहीं चल सका है। जीआरपी मामले की जांच में जुटी हुई है।